फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जैरी स्टिलर का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने दी जानकारी

Mon, 11 May 2020 06:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जैरी स्टिलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जैरी स्टिलर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे बेन स्टिलर ने सोमवार को इस दुखद खबर के बारे में जानकारी दी। स्टिलर को ब्रॉडवे और यूएस के शो "सीनफील्ड" (Seinfeld) से खास लोकप्रियता मिली।

विज्ञापन


स्टिलर और उनकी पत्नी ऐनी मेरा ने 1960 के दशक में ही रंगमंच और टीवी कार्यक्रमों में काम करना शुरू कर दिया था और साथ ही शोज करते थे। जैरी स्टिलर एक बहु प्रतिभाशाशाली कलाकार थे। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जैरी स्टिलर ने कई आत्मकथा भी लिखी। मैरिड टू लाफ्टर उनमें से एक है। पिता की मौत पर बेटे स्टिलर ने लिखा- मुझे दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि मेरे पिता जैरी स्टिलर का निधन हो गया है। वह एक अच्छे पिता और एक अच्छे दादा थे। साथ ही वह एक समर्पित पति भी रहे। आप बहुत याद आएंगे डैड। हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें