फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनिस फिल्म फेस्टिवल में 19 साल बाद लगा किसी भारतीय का नंबर, इस फिल्म ने बढ़ाई देश की शान

Thu, 30 Jul 2020 02:20 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
चैतन्य ताम्हणे, द डिसाइपल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फिल्म निर्देशक चैतन्य ताम्हणे की मराठी फिल्म 'द डिसाइपल' को 77वें प्रतिष्ठित वेनिस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए चुना गया है। कोरोना वायरस के इस डरावने माहौल में यह पहला फिल्म महोत्सव होगा जिसको सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का सख्त ध्यान रखते हुए खुले आसमान के नीचे संपन्न किया जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 2 सितंबर से होगी और यह 12 सितंबर तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


चैतन्य अपनी इस फिल्म के इस फिल्म फेस्टिवल में चुने जाने से बहुत खुश हैं। अब उनकी यह फिल्म माजिद मजीदी की 'सन चिल्ड्रन' और आंद्रेई कोंचालोव्स्की की 'डिअर कॉमरेड' के अलावा अन्य फिल्मों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस बारे में चैतन्य का कहना है कि अब इस प्रतियोगिता में सिनेमा के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। वह कहते हैं, 'इस फेस्टिवल में मेरी फिल्म का चुना जाना भारतीय इंडिपेंडेंट सिनेमा के लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे खुशी है कि इन कठिन समय में भी इस फिल्म को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।'

विज्ञापन

द डिसाइपल - फोटो : सोशल मीडिया
चैतन्य की यह फिल्म भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया पर आधारित है। यह एक गायक की शुरुआत से लेकर अंत तक की यात्रा को दर्शाती है जो मुंबई में गायन की जन्मती नई दुनिया से लड़ता है। फिल्म के बारे में चैतन्य ने बताते हैं कि उन्होंने इस फिल्म के हर एक दृश्य में अपनी पूरी ऊर्जा और शक्ति लगाई है। वह इस फिल्म पर पिछले चार साल से काम कर रहे थे। यह पहला मौका नहीं है जब चैतन्य की कोई फिल्म इस महोत्सव में प्रीमियर के लिए चुनी गई हो। इससे पहले उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कोर्ट' ने भी इस फेस्टिवल में भाग लिया था और ओरिजोंती (Orizzonti) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी जीता था।

गोल्डन लायन अवार्ड के लिए कंपटीशन सिनेमा की जिस श्रेणी में चैतन्य की इस फिल्म को जगह मिली है इस श्रेणी में अंतिम बार मीरा नायर की वर्ष 2001 में आई फिल्म 'मानसून वेडिंग' को चुना गया था। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया भर में होने वाले वार्षिक फिल्म महोत्सवों को इस बार या तो रद्द कर दिया गया है या फिर कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। इस वायरस के प्रभाव को थोड़ा कम होता देख यह लगभग पहला फिल्म फेस्टिवल होगा जो सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए पहले की तरह सम्पन्न होगा।

पढ़ें: मलयालम अभिनेता अनिल मुरली का निधन, 56 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें