सोनम कपूर, करीना कपूर,स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का एक और गाना रिलीज हो गया है। फिल्म का यह टाइटल ट्रैक है जिसका नाम 'वीरे' है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बात करें गाने के वीडियो की तो यह गाना करीना कपूर के सेड मूड के साथ शुरू होता है। बाद में गाने के में यह चारों हीरोइन काफी मस्ती करती नजर आती हैं। यह तीनों गाने में बैंकॉक की खूबसूरत जगह पर पार्टी और डांस करती दिखाई दे रही हैं।
इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि 'वीरे' गाने को बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी गया है। इस गाने को कुल सात सिंगर्स ने मिलकर गाया है। इन फीमेल सिंगर्स में से एक हैं यूलिया वंतूर। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के टाइटल ट्रैक के लिए करीब 400 फीमेल आर्टिस्ट्स का ऑडिशन हुआ।
इनमें से 50 को शॉर्टलिस्ट किया गया और फिर अंतिम 6 का चयन हुआ। इस गाने को अदिति सिंह शर्मा, निकिता आहूजा, श्रवी यादव, पायल देव, यूलिया वंतूर और विशाल मिश्रा ने मिलकर गाया है। अब तक फिल्म के दो गाने- 'तारीफां' और 'भंगड़ा दा सजदा' रिलीज हो चुके हैं। दोनों की गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। शशांक घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' चार सहेलियों की कहानी है जो जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने में यकीन करती हैं। फिल्म को एकता कपूर, रिया कपूर और निखिल द्विवेदी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।