फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बटला हाउस’ एनकाउंटर पर बनेगी फिल्म, जॉन अब्राहिम निभाएंगे इस पुलिस वाले का किरदार

Wed, 16 May 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
john - फोटो : Image tweeted by Taran adarsh
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म 'परमाणु' को लेकर चर्चा में रहे जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म का नाम है 'बटला हाउस'। इस फिल्म को निखिल आडवानी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। फिल्म की कहानी रितेश शाह ने लिखी है।
विज्ञापन


जॉन अब्राहम इस फिल्म में डीसीपी संजीव कुमार यादव का किरदार निभाएंगे। बता दें कि दिल्ली में हुए बटला हाउस एनकाउंटर को दिल्ली पुलिस के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने लीड किया था। निखिल आडवाणी का मानना है कि संजीव कुमार यादव के किरदार में जॉन एकदम फिट बैठते हैं। उनकी बॉडी, हाइट सब कुछ इस रोल के लिए एकदम सही है।

क्या था बटला हाउस एनकाउंटर
दिल्ली सीरियल ब्लास्ट के कुछ ही दिनों बाद 19 सितंबर, 2008 को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पुलिस और कथित चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में साजिद और आतिफ नाम के दो लड़के मारे गए थे जिन्हें पुलिस ने चरमपंथी बताया था जबकि दो आतंकी मोहम्मद सैफ और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आतंकी भागने में सफल रहा था हालांकि बाद में 2010 में उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया था। एनकाउंटर में घायल इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की इलाज के दौरान मौत गई थी। बता दें कि इस एकाउंटर को कुछ नेताओं ने फर्जी करार दिया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जॉन स्टारर परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण 25 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है।
 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें