फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीवी पर दिखेंगी करीना और सोनम, 'नागिन 3' के सेट पर प्रमोशन के लिए पहुंची

Tue, 29 May 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वीरे दी वेडिंग
विज्ञापन

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की स्टारकास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभा रहीं करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे में चारों एक्ट्रेस टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 3' के सेट पर पहुंचीं। 

विज्ञापन


इस दौरान चारों ही एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। करीना ने ऑफ व्हाइट कलर का पटिलाया पहन रखा था, वहीं सोनम ने भी ट्रेडिशनल लुक अपनाया। स्वरा ने येलो और ब्लैक कलर का सूट पहना तो शिखा ने पिंक कुर्ता पहना था। 

फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी क्रेज देखने को मिला। पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना कपूर खान और सोनम कपूर की जोड़ी ट्रेलर में काफी दिलचस्प लग रही है। फिल्म की कहानी करीना पर बेस्ड है, जिनकी शादी अटेंड करने के लिए उनकी तीन दोस्त आती हैं और फिर कहानी शुरू होती है।
विज्ञापन


'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है तो वहीं एकता कपूर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें