रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘काला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया गया है। इससे पहले फिल्म के हिंदी टीजर को भी रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
फिल्म का ट्रेलर इतना शानदार है कि उसे देखकर रजनीकांत के फैंस की बेताबी का बढ़ना तय है। इस फिल्म में नाना पाटेकर, रजनीकांत और हुमा कुरैशी नजर आने वाले हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 7 जून कर दी गई।
काला में रजनीकांत मुंबई के धारावी के एक गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में हुमा कुरेशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम रोल में हैं। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है। फिल्म का टीजर काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि नाना पाटेकर ने इस फिल्म में एक राजनेता की भूमिका अदा की है, जबकि रजनीकांत वापस से गरीबों के मसीहा वाले किरदार में नजर आ रहे हैं।