वीना मलिक का हर काम एक अजूबा होता है। उनके काम लोगों के लिए कारनामें बन जाते हैं। अब उनका बर्थडे मनाने का तरीका ही ले लीजिए। 26 फरवरी को होने वाले अपने जन्मदिन के मौके पर वीना मलिक किस करने का एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं।
खबर है कि वीना मलिक अपने जन्मदिन पर सौ चुंबनों का रिकार्ड बनाने जा रही हैं। वीना मलिक 26 फरवरी को एक मिनट के अंदर सौ लोगों को लिपलॉक करेंगी। वह ऐसा इसलिए कर रही हैं ताकि उनका यह कारनामा एक रिकॉर्ड बना सके। जिन सौ लोगों को वीना किस करेंगी वह उनकी आने वासी फिल्म 'द सिटी दैट नेवर स्लीप्स-बॉलीवुड हंट' के प्रतियोगी होंगे।
अपने इस अनोखे कीर्तिमान को लेकर बेहत उत्साहित वीना मलिक ने कहा कि इसलिए मैं आज के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। आज हो सकता है कि मेरे हाथों एक अनोखा रिकार्ड बनें। आपको बता दें कि वीना मलिक का आज जन्मदिन है। आज वो 29 साल की हो गयी हैं। वीना का असली नाम जाहिदा मलिक है। पाकिस्तान की फिल्मों में सक्रिय रहने के साथ वीना हिंदी फिल्मों में भी सक्रिय रहती हैं।