लीजिए, साल बीतते एक कारनामा हो गया। वीना मलिक ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शादी कर ली है।
पाकिस्तान के साथ भारत की विवादित अभिनेत्री वीना मलिक ने निकाह कर लिया है। वीना ने बुधवार की शाम दुबई में एक कारोबारी से शादी रचाई।
पाकिस्तानी चैनल के अनुसार वीना ने कारोबारी असद बशीर खान खटक से कोर्ट मैरिज की। चैनल ने उनकी शादी की तस्वीरें प्रसारित की हैं।
शादी के बाद वीना ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मुझे लग रहा है मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की हूं।
उन्होंने कहा कि यह परिवार द्वारा तय की गई शादी है। मलिक ने शादी से जुड़ी ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है।