फिल्म नायक के हीरो अनिल कपूर जैसे भूमिका में दिख रहे अरविंद केजरीवाल आखिर कितने दिन तक नायक बने रहेंगे?
इन दिनों सबकी नजरें इस बात पर है कि दिल्ली में कांग्रेस के बाहरी समर्थन से सरकार बनाने जा रहे आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल की सरकार कितनी चलेगी?
केजरीवाल का उदय लोगों को फिल्म ‘नायक’ के अनिल कपूर की याद दिला रहा है। बेजन दारुवाला का कहना है कि अगले पांच साल अरविंद के लिए अच्छे हैं। लेकिन इस बार दिल्ली में वे जो सरकार बनाएंगे वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी।
यह सरकार 30 दिन से लेकर एक साल तक ही चल सकेगी। बेजन के अनुसार, इससे अरविंद को नुकसान नहीं होगा क्योंकि जब नए सिरे से चुनाव होंगे तो इस बात की संभावना रहेगी कि केजरीवाल को पूर्ण बहुमत मिल जाए।