फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VD18: एटली की फिल्म VD18 के लिए वरुण धवन ने कसी कमर, मुंबई में इस दिन से शुरू करेंगे शूटिंग

Wed, 12 Jul 2023 11:58 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण धवन ने एटली के साथ अपने अगले सहयोग के लिए कमर कस ली है। वहीं, इस मूवी की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
 
विज्ञापन
वरुण धवन-एटली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके साथ ही उन्हें 'सिटाडेल इंडिया' में भी देखा जाना है, जिसके लिए फैंस का उत्साह काफी ज्यादा हाई है। इतना ही नहीं वरुण ने बीते दिन पोस्ट कर एलान किया था कि उन्होंने साउथ के सफल डायरेक्टर एटली संग हाथ मिलाया है। वरुण और एटली के सहयोग वाली इस फिल्म को फिलहाल #VD18 नाम दिया गया है। वहीं, अब मूवी की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।  

16 जुलाई से शुरू होगी VD18 की शूटिंग 

वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हालांकि, 16 जुलाई, 2023 को वरुण मुंबई में डायरेक्टर एटली कुमार के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे। यह मोस्ट अवेटेड फिल्म एक रोमांचक एक्शन से भरपूर अनुभव देने की गारंटी देती है, जो विश्व स्तर पर दर्शकों को रोमांचित करेगी।

विज्ञापन


Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में मिली जगह, नंदिता दास ने OTT प्लेटफॉर्म पर कसा तंज

VD18 की रिलीज डेट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन अगले हफ्ते मुंबई में शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्ममेकर एटली कुमार फिल्मांकन प्रक्रिया के दौरान सेट पर मौजूद रहेंगे। मुराद खेतानी और प्रिया एटली इस परियोजना के लिए संयुक्त निर्माता के रूप में काम करेंगे। हालांकि, इस एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म के बारे में और अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन यह पुष्टि हो गई है कि #VD18 दुनिया भर में 31 मई, 2024 को रिलीज होगी।

Ridhi Dogra: जवान प्रीव्यू में नजर नहीं आने पर ट्रोल हुईं रिद्धि डोगरा, अब एक्ट्रेस ने पोस्ट कर किया पलटवार

वरुण धवन, एटली का वर्कफ्रंट 

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बवाल की बात करें तो इस एक्शन से भरपूर फिल्म में एक्टर के अपोजिट जान्हवी कपूर नजर आएंगी। मूवी को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है, और यह 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इसके साथ ही, एटली कुमार फिल्म 'जवान' का डायरेक्शन कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं। सोमवार, 10 जुलाई को प्रीव्यू ऑफ जवान का अनावरण किया गया, जिससे प्रशंसकों में उत्साह पैदा हो गया। 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाल करने आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें