वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसकी शूटिंग खत्म करते ही वरुण जल्द ही शूजित सरकार की एक और फिल्म 'अक्टूबर' की शूटिंग शुरू कर शुरू कर देंगे।
खास बात ये है कि इस नई फिल्म में वरुण धवन के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। न सिर्फ दीपिका के साथ ये वरुण की पहली फिल्म होगी बल्कि डायरेक्टर शूजित सरकार के साथ भी वरुण इस फिल्म में पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। जहां दीपिका 31 साल की हैं वहीं वरुण 30 साल के हैं। दोनों की उम्र में एक साल का अंतर है।
हालांकि अभी तक दीपिका पादुकोण के नाम पर मुहर नहीं लगी है लेकिन फिल्म में लीड रोल के लिए उनके नाम पर चर्चा चल रही है। हीरो के नाम पर वरुण धवन का नाम फाइनल माना जा रहा है।
पढ़ें- 'जुड़वा 2' Poster: ट्रेलर से पहले सामने आया जैकलीन और तापसी का लुक
बताया जा रहा है कि 'जुड़वा 2' की शूटिंग के खत्म होती ही 'अक्टूबर' फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। खैर पहली बार वरुण और दीपिका की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड होंगे।
फिलहाल दीपिका अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। संजय लीला भांसाली की ये फिल्म 17 नवंबर को रिलीज हो जाएगी।
पढ़ें- रणवीर और दीपिका की डेट में साथ नजर आए युवराज सिंह, फोटो वायरल