फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: लाइमलाइट से दूर रहती हैं वरुण धवन की पत्नी नताशा, बोले- 'क्योंकि उसे पता है घर ही आने वाला है'

Wed, 25 Dec 2024 07:42 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण धवन ने अपनी पत्नी को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि नताशा उन पर भरोसा करती हैं, साथ ही वे भी ऐसा कुछ नहीं करते कि उन्हें किसी अभिनेत्री के साथ काम करने में असुरक्षित महसूस हो।
विज्ञापन
वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन ने कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है। अभिनेता से पूछा गया कि क्या वे अपनी पत्नी नताशा दलाल के कारण कभी असुरक्षित महसूस करती है। वरुण ने बताया कि उनके बीच एक खास  रिश्ता है, जहां वह नताशा के साथ अपने विचारों पर खुलकर चर्चा करते हैं और नताशा को उन पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

नताशा के साथ रिश्ते को लेकर बोले वरुण
यह बताते हुए कि नताशा को वरुण धवन के लाइमलाइट में रहने से क्या अच्छा लगता है या उन्हें कुछ परेशानी भी होती है, जबकि वह इससे दूर रहती हैं। उन्होंने शुभंकर मिश्रा को उनके यूट्यूब चैनल पर बताया, 'उसे कोई परवाह नहीं है। वह मुझसे कहती है कि मैं उसे लाइमलाइट से दूर रखूं। जब मैं इंटरव्यू में उसके बारे में बात करता हूं, तो उसे यह पसंद नहीं आता।'

वरुण और नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम
खुद से ज्यादा है पत्नी से प्यार
वरुण से जब उनसे हैप्पी मैरिज की एडवाइज के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे हैप्पी मैरिज के किसी फॉर्मूले के बारे में नहीं पता लेकिन मैं अपनी पत्नी से खुद से भी ज्यादा प्यार करता हूं, इसलिए मैंने उनसे शादी की। मुझे लगता है वे मुझसे अच्छी इंसान हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
 

Varun Dhawan: बचपन को याद कर वरुण धवन ने की बात, बोले- 'अपने भाई के हाथ पर सिर रखकर सोता था, हम एक कमरे में..'

विज्ञापन

पत्नी के लिए बोले वरुण धवन
वरुण धवन ने कहा कि वे जानती हैं कि मैं कैसा हूं, वो मुझे बहुत अच्छे से जानती हैं। 'उसको पता है कि घर ही आने वाला है लौट के और मैं ऐसा ही हूं'। मुझे किसी में इतनी रुचि नहीं है, मैं लोगों से अच्छे से बात कर सकता हूं, वो मेरे प्रशंसक हो सकते हैं, मैं उनका प्रशंसक हो सकता हूं लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें