बॉलीवुड के सितारे और आज ही रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आ रहे वरुण धवन ने हाल ही में अपनी लाइफ और बचपन की याद साझा की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक वन बेडरूम फ्लैट में रहकर की, अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने बड़े भाई और परिवार के साथ एक मिडिल क्लास फैमली की तरह समय बिताया है। उनके माता पिता ने उनका बहुत ध्यान रख रही है।
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
भाई से है वरुण को लगाव
वरुण ने बताया कि उनका परिवार तब एक बेडरूम वाले फ्लैट में रहता था। मैं और मेरा भाई 7-8 की उम्र तक एक ही कमरे में रहते थे, जो हमारी जिंदगी का सबसे अच्छा समय था। हम साथ में सोते थे, मुझे अपने भाई के हाथ पर सिर रखकर सोने की आदत थी।
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
पिता के संघर्ष को किया याद
एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में वरुण धवन से पूछा गया कि कि उन्होंने भी कभी गरीबी का सामना किया है। वरुण ने साझा किया, "मेरे पिता जीवन में आगे बढ़ गए हैं... वे कानपुर से मुंबई आए थे। हम एक बेडरूम के फ्लैट में रहते थे लेकिन वह गरीबी नहीं थी क्योंकि जिस तरह से मेरे माता-पिता ने मुझे पाला था... मैं एक सपनों की दुनिया में था। मेरे बड़े भाई ने मुझे बचपन में इतना बचाया कि मुझे चीजें समझ में ही नहीं आती थीं। मैं ऑटो में घूमता था और मैं खुद को राजा समझता था। मैंने 15 साल की उम्र तक ऑटो में यात्रा की है।"
फिल्म कलंक में वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण के जन्म पर खरीदी थी कार
वरुण ने कहा, एक निर्माता से एक निर्देशक की जिंदगी अलग हो सकती है। मेरे पिता निर्देशक हैं और उस समय जब वे अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। वे एक सेवा कर रहे थे। वे निर्माता नहीं थे क्योंकि ये बहुत चिंता देता है। जब साल 1987 में मेरा जन्म हुआ, उस समय मेरे पिता ने एक कार खरीदी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों बेबी जॉन फिल्म में नजर आ रहे हैं।