बद्रीनाथ की दुल्हनिया के हिट होते ही बद्री यानि वरुण धवन अपनी असली दुल्हनिया के साथ बैंकॉक पहुंच गए हैं। वरुण को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार वरुण को बैंकॉक में एक ऐड शूट करना था। लेकिन वरुण ने एक दिन की शूटिंग को 4 दिन के हॉलीडे में बदल दिया।