वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म ओटीटी पर आई है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में वरुण धवन अजय दीक्षित उर्फ अज्जू के रोल में नजर आए हैं। फिल्म को फैंस से मिल रही प्रतिक्रिया से वरुण धवन काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।