वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। वरुण अब अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। वह एटली की फिल्म में नजर आएंगे, जिसे फिलहाल ‘वीडी18’ कहा जा रहा है। इसे लेकर एक्टर काफी उत्साहित हैं। इस बारे में हाल ही में उन्होंने बात की।