फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन के हाथ से निकली एक बड़ी फिल्म

Sat, 11 Jan 2014 08:39 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टूडेंट्स ऑफ द इयर फेम वरुण धवन के पास डेट्स की काफी कमी है। यही वजह है कि वे रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म एबीसीडी 2 से हट गए हैं।
विज्ञापन


जब रेमो ने एबीसीडी की इस सीक्वल फिल्म के निर्माण और निर्देशन की सोची, तो उनके जेहन में हीरो के लिए एकमात्र वरुण धवन का नाम मौजूद था। दरअसल रेमो वरुण की डांसिंग स्किल से काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन


लेकिन इधर वरुण की दिक्कत यह है कि वे रेमो की फिल्म के लिए वक्त ही नहीं निकाल पा रहे हैं। वरुण के हाथ में इस समय करण जौहर और सैफ अली खान जैसे दो बड़े बैनर्स की फिल्में हैं।
विज्ञापन


वरुण नहीं चाह रहे हैं कि इन फिल्मों की शूटिंग एबीसीडी 2 की वजह से बाधित हो। यही वजह है कि उन्होंने इस सीक्वल फिल्म में रुचि नहीं दिखाई है।

हालांकि रेमो अभी भी उनसे बात कर रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि किसी न किसी तरह डेट्स एडजस्ट हो जाएंगी।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें