वरुण का पोस्ट
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खास वीडियो फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस वीडियो में वरुण फिल्म के सेट की शूटिंग का नजारा दिखाते हुए तुफान की जानकारी देते हैं। इसके बाद वरुण सेट के सभी सदस्यों से बात करते नजर आए। पूजा हेगड़े से लेकर पूरी टीम खाना खाती नजर आई, खाने के जायके का स्वाद कैसा लगा, इसका जवाब वरुण ने उनसे पंजाबी में मांगा।
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
वरुण के इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने लिखा, 'मुझे लगता है आप समर्थन करना चाहते हैं@realpzआईपीएल में भारत की टीम में जगह बनाना है!!! बदलना है…', एक फैन ने लिखा, 'ssktk का फर्स्ट लुक कब रिलीज़ होगा', एक और फैन ने लिखा, 'नई ब्लॉकबस्टर फिल्म।'
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है'
डेविड धवन द्वारा निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग इन दिनों विदेश में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम भूमिका में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Raashii Khanna: कैसे खुद को फिट रखतीं हैं राशि खन्ना, बताया अपना फिटनेस सीक्रेट