फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: शैतान की दुनिया से कुछ नया लेकर आईं काजोल, कल खोलेंगी राज; शेयर किया टीजर

Sun, 25 May 2025 04:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काजोल ने अपनी नई फिल्म से जुड़ा एक टीजर सोशल मीडिया पर साझा किया है। टीजर के साथ एक्ट्रेस ने एक मैसेज भी फैंस के लिए लिखा है। वह फैंस को कल तक का इंतजार करने को कह रही हैं। कल फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आएगा। 

विज्ञापन
काजोल ने साझा किया अपनी नई फिल्म से जुड़ा टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काजोल ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट की है, जिसमें अपनी नई फिल्म का टीजर शेयर किया है। इस टीजर पर लिखा है, ‘शैतान की दुनिया से’। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है- ‘जुडे़ रहिए, कल से डर की शुरुआत होगी।’ जानिए, काजोल अपनी कौन सी फिल्म की जानकारी साझा कर रही हैं? और इस फिल्म में क्या खास है? 

विज्ञापन


इस हॉरर फिल्म का हिस्सा हैं काजोल
जल्द ही काजोल की एक फिल्म ‘मां’ रिलीज होगी। यह एक हॉरर, सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म है। इसमें काजोल लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘मां’ के डायरेक्टर विशाल फुरिया हैं। विशाल हॉरर जॉनर की फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में उनकी एक हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’ रिलीज हुई।  
 


अपने किरदार को बताया सशक्त
पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘मां’ की रिलीज से पहले काजोल को कोलकाता के दिव्य दक्षिणेश्वर काली मंदिर में देखा गया। एक्ट्रेस ने मां काली के दर्शन किए, उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर से बाहर आने के बाद काजोल ने मीडिया को अपनी फिल्म से जुड़ी जानकारी दी और कहा कि यह अब तक का उनका सबसे सशक्त किरदार है। 

ये खबर भी पढ़ें: Shahrukh Khan: काजोल ने कॉपी किया शाहरुख का ‘मेट गाला’ लुक, फैंस को दिया ये टास्क

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

विज्ञापन

काजोल की फिल्म 'मां' में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषा में भी यह फिल्म रिलीज होगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें