फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन की 'बदलापुर' सिर्फ एडल्ट के लिए

Wed, 04 Feb 2015 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की फिल्म 'बदलापुर' को अब सिर्फ एडल्ट लोग ही देख पाएंगे। फिल्म के निर्माता श्रीराम राघवन ने 'बदलापुर' से सेक्स और हिंसा के सीन को कम करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद उनकी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट थमा दिया है।
विज्ञापन


सेंसरबोर्ड के लिए कल ही इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद बोर्ड के सदस्यों ने उन्हें 'U/A' सर्टिफिकेट देने की बात कही थी लेकिन राघवन ने अपनी फिल्म से किसी भी सीन को कट करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने इन सीन पर जताई है आपत्ति

सेंसर बोर्ड फिल्म बदलापुर में वरुण धवन और हीरोइन यामी गौतम के बीच फिल्माए गए सेक्स सीन को कम करने की बात कह रहा था। उन्होंने फिल्म में प्रॉस्टिट्यूट का रोल निभा रहीं हुमा कुरैशी और वरुण के बीच स्मूच सीन पर भी आपत्ति जताई थी। लेकिन राघवन ने इन सींस को हटाने के बदले 'ए' सर्टिफिकेट लेने की बात मान ली।

सेंसर बोर्ड के सदस्य यह भी चाहते थे कि एक सीन जिसमें वरुण एक व्यक्ति की हथौड़े से मारकर हत्या कर देता है राघवन उसे भी डिलीट कर दें। सूत्रों की मानें तो ये सभी सीन फिल्म की जान हैं, जिसे काटना उन्हें मंजूर नहीं था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें