बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने आज रविवार को अपनी सह कलाकार जान्हवी कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी के साथ 'बवाल' के ट्रेलर लॉन्च किया। इवेंट में अभिनेता ने कई दिलचस्प सवालों के मजेदार जवाब दिए। इस बीच अभिनेता ने पूछा गया कि उनके लिए उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा 'बवाल' कौन है। इस पर वरुण ने बताया कि उनकी जिंदगी में किसने बवाल मचाया हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
वरुण धवन
- फोटो : social media
दरअसल, अपने जिंदगी के सबसे बड़े बवाल के रूप में वरुण धवन ने अपने पालतू कुत्ते जॉय का नाम लिया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह बवाल मेरा कुत्ता जॉय होना चाहिए। मेरी जिंदगी में उसने सबसे ज्यादा बवाल किया है। वह सुबह छह बजे उठ जाता है, इसलिए मुझे भी जागना पड़ता है, चाहे मैं कभी भी सोऊं।
अपने कुत्ते के बवाल के बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा, “जॉय कभी भी सुसु कर देगा, पॉटी कर देगा, इसलिए मुझे इसे साफ करने की आदत पड़ गई। मुझे नहीं पता था कि मैं अभिनेता बनूंगा, फिल्में बनाऊंगा और यह सब करूंगा। यह सबसे जमीनी अनुभव है, जो मेरे कुत्ते ने मुझे दिया है।
प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर 'बवाल' का ट्रेलर शेयर किया है। फिल्म में वरुण धवन एक इतिहास शिक्षक की भूमिका निभाते हैं, जो छात्रों को गलत इतिहास पढ़ाता है, जो बाद में 'बवाल' का कारण बनता है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 21 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।