वरुण ने बताया, फिल्म का उद्देश्य गरीब वर्ग से आने वाले डांसर्स की प्रतिभा को दुनिया भर को दिखाना है। हमने इसकी शुरुआत उन लोगों से की है जो फिल्म का हिस्सा है। वहीं वरुण ने आगे बताया कि यह कैम्पेन दूसरे प्रतिभावान डांसर्स को भी मौका देगा। असल स्ट्रीट डांसर्स के साथ काम करने का मेरा शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा, डांस और म्यूजिक मेरे लिए बहुत मायने रखती है और ये मेरे जिंदगी के कुछ चुनिंदा पैशन्स में से एक हैं। इन स्ट्रीट डांसर्स को देखकर में आश्चर्यचकित रह गया था। मुझे पता है कि सिर्फ यह फिल्म इनके प्रतिभा के साथ न्याय करने के लिए काफी नहीं है। इसलिए हमने यह सीरीज बनाई है। वरुण ने बताया कि कैम्पेन के अलावा भी फिल्म के निर्माता और निर्देशक फिल्म की कमाई का कुछ हिस्स डांसर्स के कल्याण के लिए खर्च करने वाले हैं।
वरुण धवन और नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के साथ कुछ दूसरे राज्यों के डांसर्स को भी मौका दिया गया है। वरुण ने इनके बारे में कहा कि अभी मैं इन डांसर्स को जानता हूं। लेकिन मैं चाहता हूं कि पूरी दुनिया को इनके बारे में पता चले। इसी के साथ वरुण ने आगे कहा कि अगर भविष्य में रेमो डिसूजा के साथ ऐसे किसी फिल्म में काम करने का मौका मिला तो वह जरुर काम करेंगे। गौरतलब है कि स्ट्रीट डांसर 3 डी में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
पढ़ें: मेट्रो के सपोर्ट में अक्षय कुमार और अदनान पर 50 लाख का जुर्माना सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें