फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाला ओ बाला' सॉन्ग के प्रमोशन के लिए वरुण धवन ने उतारी शर्ट

Mon, 31 Jul 2017 02:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टर वरुण धवन कोरियोग्राफर से निर्देशक बने गणेश आचार्य की फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में फिल्म की स्टार कास्ट ने मॉरीशस में एक गाना शूट किया जहां वरुण के साथ डांस मास्टर गणेश आचार्य भी थे।
विज्ञापन


वरुण ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियों में आप वरुण को डांस मास्टर गणेश आचार्य के साथ मॉरीशस के बीच पर देख सकते है। इस वीडियों की खास बात ये है कि इसमें वरुण और गणेश 'बाला ओ बाला' गाने पर स्टेप्स करते दिख रहे हैं।

'बाला ओ बाला' मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मराठी फिल्म 'भिखारी' का गाना है जो गणपति के लिए बनाया गया है। इस वीडियों में वरुण शर्टलैस नजर आ रहे हैं और इस लुक में वरुण काफी हॉट भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं खुद वरुण की फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही 'जुड़वां 2' में नजर आएंगे जोकि 1997 आई सलमान खान स्टारर फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वल है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में वरुण के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। ये फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी।
  My favourite song this season @Acharya1Ganesh @swwapniljoshi https://t.co/v3koZjTAuo #bhikari pic.twitter.com/SBEixp3UGa — Varun Dhawan (@Varun_dvn) July 30, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें