फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: सिनेमाघरों में फुस्स होने के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगी भेड़िया और विक्रम वेधा, जानिए कब और कहां देखें?

Mon, 10 Apr 2023 12:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुपरस्टार वरुण धवन की भेड़िया और ऋतिक रोशन स्टारर विक्रम वेधा अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं हुईं हैं। इसी बीच अब इन फिल्मों की ऑनलाइन रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
विक्रम वेधा और भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के दो सुपस्टार्स का जिक्र किया जाए तो उसमें वरुण धवन और ऋतिक रोशन का नाम जरूर शामिल होगा। बीते साल वरुण धवन की 'भेड़िया' और ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' फिल्म रिलीज हुईं थी। हालांकि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। रिलीज के करीब 6 महीने के बाद भी ये फिल्में अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई हैं। लेकिन अब 'भेड़िया' और 'विक्रम वेधा' की ओटीटी रिलीज को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर भेड़िया को क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।  हालांकि उम्मीद के हिसाब से भेड़िया कमाई के मामले में थोड़ी पीछे रह गई। 

विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी इस दिन रिलीज होगी 'भेड़िया'
आपने अभी तक फिल्म भेड़िया को नहीं देखा है तो अब तैयार हो जाएं। बता दें की यह फिल्म 21 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होंगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस मामले की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
विज्ञापन

विक्रम-वेधा' का इंतजार खत्म
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम-वेधा' बीते साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दो मेगा सुपरस्टार्स की इस फिल्म को लेकर अच्छे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पूरी उम्मीद थी पर ऐसा हो न सका। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम-वेधा की ओटीटी रिलीज 8 मई को हो सकती है। ये फिल्म भी जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें