वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म किसी और की नहीं बल्कि वरुण के पापा डेविड धवन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुली नम्बर 1 का रीमेक है। पहले खबर थी कि वरुण इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वो सलमान खान और गोविंदा की सुपरहिट फिल्मों के रीमेक के लिए कितनी ही मेहनत क्यों न कर लें लेकिन वो लोगों की पहली पसंद नहीं बन सकते हैं।
लेकिन बाद में वरुण के नाम पर ही सहमति बन पाई। अब इस फिल्म में वरुण के अपोजिट आलिया भट्ट को कास्ट किए जाने की खबर है। पिछले दिनों यह खबर जोरों पर थी कि कुली नंबर 1 के रीमेक के लिए वरुण धवन के अपोजिट सारा अली खान की साइन करने वाले है।