फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान गए पापा डेविड, अब रात में भी गर्लफ्रेंड के साथ रह सकेंगे वरुण धवन

Mon, 06 Jun 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से अपने लिए फ्लैट की तलाश कर रहे ऐक्टर वरुण धवन की इच्छा पूरी हो गई है। खबर है कि उन्हें उसी इमारत में चार कमरों का फ्लैट मिल गया है, जहां उनके माता-पिता रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से चर्चा थी कि वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लिव-इन में रहना चाहते हैं और फ्लैट की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले उन्होंने शाहिद कपूर और विद्या बालन की बिल्डिंग में फ्लैट खोज लिया था परंतु उनके पिता ने दूर जाने की इजाजत नहीं दी। अब खबर है कि वरुण ने माता-पिता के घर वाली इमारत में ही पहली मंजिल पर फ्लैट ले लिया है। देखना यह कि क्या उनकी गर्लफ्रेंड साथ रहने के लिए आएगी? वरुण ने यूं तो कभी नताशा के साथ अपने रिश्ते की बात नहीं कबूल की परंतु पिछले साल दिसंबर से दोनों सार्वजनिक जगहों पर साथ-साथ दिखने लगे।

खबर थी कि पिता डेविड धवन से वरुण ने नताशा के साथ लिव-इन में रहने की बात की थी, परंतु डेविड नहीं चाहते थे कि बेटा बिना विवाह किए गर्लफ्रेंड के साथ रहे। संभवतः उसी इमारत में फ्लैट ढूंढ कर वरुण ने बीच का रास्ता निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें