फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना चाहती हैं रणबीर-कैटरीना को साथ देखना

Sun, 05 Jun 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूर खानदान में करीना शुरू से ऐसी शख्स थीं जो रणबीर-कैटरीना को साथ देख कर खुश थीं। इस जोड़ी के टूटने से उन्हें बहुत दुख हुआ है। अब करीना का नजदीकी सूत्र कह रहे हैं कि वह अपने भाई रणबीर से बात कर रही हैं कि क्या कैटरीना से उनके मतभेद खत्म नहीं हो सकते? कहा जा रहा है कि करीना दोनों के बीच दूरियां कम करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


जबकि रणबीर-कैटरीना ने फिलहाल कोई संकेत नहीं दिए हैं कि उनके बीच की कड़वाहट कम हुई है। मोरक्को शूट के दौरान भी दोनों दूर-दूर रहे। करीना ने हमेशा कहा है कि रणबीर-कैटरीना की जोड़ी बहुत शानदार दिखती है। रणबीर और कैट के अलग होने के बाद जिस तरह से दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नही कर रहे उससे लगता है कि करीना की ख्वाहिश अधूरी ही रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें