फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वरुण धवन ने की सलमान खान की एक्टिंग, यूजर्स को नहीं आई पसंद; इस बात को लेकर किया ट्रोल

Fri, 29 May 2026 11:01 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan: वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कई कलाकारों की एक्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने सलमान खान की भी एक्टिंग की है लेकिन यूजर्स को उनकी एक्टिंग नहीं पसंद आई है।
 
विज्ञापन
सलमान खान, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अगले महीने पांच जून को रिलीज होने वाली है। इससे पहले वरुण धवन इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा की एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वरुण धवन और कई दूसरी हस्तियां नजर आ ही हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अगर बॉलीवुड के स्टार क्रिकेट पिच पर आएं को इस तरह का नजारा होगा। वीडियो में एक शख्स वरुण धवन से कहता है कि अगर सलमान खान बैटिंग करेंगे तो कैसे करेंगे? इसके बाद वरुण धवन बैट पकड़कर सलमान खान की एक्टिंग करते हैं। इसी तरह से वह शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज देते हुए उनकी एक्टिंग करते हैं। आखिर में वह गोविंदा का सिग्नेचर डांस स्टेप करके उनकी एक्टिंग करते हैं।


वायरल वीडियो पर यूजर्स के कमेंट
वरुण धवन की एक्टिंग देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने वरुण की एक्टिंग पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'सलमान भाई लेफ्टी है। इतना भी नहीं पता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'सलमान खान बाएं हाथ वाले बल्लेबाज हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'लेफ्टी है सलमान खान लाडले।' एक यूजर ने कहा 'यहां भी ओवर एक्टिंग कर रहे हैं।' एक यूजर ने वरुण धवन को ओवर एक्टिंग की दुकान बताया है।



बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही साउथ की फिल्में, 'दृश्यम 3' का दबदबा बरकरार; जानें 'करुप्पु' का कलेक्शन

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'है जवानी तो इश्क होना है' की स्टारकास्ट
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और अली असगर हैं। इसके निर्माता रमेश तौरानी हैं। यह फिल्म कॉमेडी लव स्टोरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें