फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और दर्द इतना बढ़ा कि छटपटाने लगे वरुण धवन

विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण धवन यूं तो अपने डांस के लिए काफी मशहरू हैं। अब तो अपनी फिल्म बदलापुर के बाद से उन्होंने अपनी छवि भी बदल ली है। वरुण अब एंग्री यंग मैन वाली रफ टफ इमेज भी बना चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन वरुण के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसे वह सह नहीं पाए। और अपनी रफ टफ छवि का इस्तेमाल करते हुए करने लगे तांडव। वरुण के ऐसे  रंग ढंग देखकर हर कोई आश्चर्य चकित रह गया। कोई भी वरुण से ऐसे तांडव की उम्मीद नहीं कर रहा था।

विज्ञापन

एबीसीडी2 में किया ये कमाल

अपने दमदार डांस के लिए मशहूर अभिनेता वरुण धवन ने आगामी फिल्म 'एबीसीडी 2' के एक गाने में तांडव नृत्य किया है। वह कहते हैं कि उनके लिए इसकी शूटिंग करना बहुत भी भावुक पल था।

वरुण ने आईएएनएस को बताया, 'फिल्म 'एबीसीडी 2' में एक बेहद खास गाना है, जहां मेरा किरदार अपनी मां के दर्द से छटपटाकर नृत्य कर रहा है। आप इसे आधुनिक तांडव कह सकते हैं। रीमो डिसूजा (फिल्म के निर्देशक) सर इस गाने के लिए मुझमें बहुत रुझान चाहते थे। मेरे लिए यह बेहद भावुक गाना है।

मैंने इस पर प्रस्तुति देने से पूर्व इसे अपनी मां को सुनाया।' वरुण ने इस गाने में एरियल सिल्क डांस भी किया। 'एबीसीडी 2' वर्ष 2013 की 'एबीसीडी-ऐनी बॉडी केन डांस' का सीक्वल है।

इसमें वरुण धवन, कोरियोग्राफर-निर्देशन प्रभुदेवा और अंतर्राष्ट्रीय डांसर लोरेन गॉटलिएब भी हैं। यह 19 जून को रिलीज होनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें