फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की फिल्म से क्यों हटा जैकलीन का आइटम नंबर?

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान आजकल जैकलीन फर्नांडीस पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखा रहे हैं। ये बात सब जानते हैं कि नई हीरोइनों में जैकलीन सल्‍लू के दिमाग पर छाई हुई हैं और सल्लू भी उनकी दिलखोल कर सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस पूर्व मिस श्रीलंका को बॉलीवुड में कई नई प्रोजेक्ट सलमान ने दिलवाए हैं ऐसा बताया जा रहा है। सुनने में आ रहा है कि सलमान की एक फिल्म में भी वो साथ नजर आएंगी। लेकिन एक खबर ऐसी आई है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।

जिस जैकलीन पर सल्लू अब तक मेहरबान थे उनका ही आइटम नंबर आखिर उनकी फिल्म से क्यों हटा दिया गया?
 
Trending Videos
विज्ञापन

बढ़ रही थी गाने की लंबाई

खबरें थी कि जैकलीन फर्नांडिस अब सलमान खान की आगामी फिल्म में एक आइटम नंबर करती नजर आएगी जिसके लिए उन्होंने काफी ना-नुकुर के बाद हां कर दी है। अब खबर है कि फिल्म से जैकलीन के उस आइटम नंबर को ही हटा दिया गया है।

अब चर्चा है कि​ फिल्म के निर्देशक ने इस गाने को फिल्म से हटाने का निर्णय ले लिया है। निर्देशक के अनुसार इससे फिल्म की लंबाई बढ़ रही है।​ ​यहाँ तक कि​ ​जैकलीन ने इस गाने के लिए डेब्यू करने वाले एक्टर सूरज पंचोली के साथ प्रेक्टिस भी शुरू कर दी थी। लेकिन अब फिल्म में यह गाना ही नहीं होगा।​

फिल्म डायरेक्टर निखिल आड़वाणी और प्रोड्यूसर्स ने तय किया है कि इस गाने के बिना भी फिल्म अच्छी है। इससे बिना वजह फिल्म की लंबाई बढ़ेगी।​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें