इस फिल्म में प्रकाश राज विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिसकी दुश्मनी विजय के साथ होती है। वह विजय के परिवार और बिजनेस का नुकसान करना चाहता है, इसी वजह से विजय वापस आता है। इसी बीच दोनों के बीच दमदार डायलॉगबाजी देखने को मिलती है। इस फिल्म में विजय का एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है।
वारिसु में विजय के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म में दोनों के बीच रोमांस भी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर ट्रेलर देखने से तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म एंटरटेनमेंट का कंप्लीट डोज है। हालांकि अब तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही ये पता लगेगा कि फैंस को फिल्म कैसी लगती है।