फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं 'वाराणसी' का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं'; बेटी प्रियंका की भारतीय सिनेमा में वापसी पर बोलीं मधु चोपड़ा

Sun, 08 Feb 2026 06:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Film Varanasi: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे अरसे बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वे राजामौली की मेगा बजट फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। बेटी के कमबैक पर उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा ने रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
मधु चोपड़ा-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद वे विदेश में बस गईं। इसके बाद उन्होंने कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया और भारतीय इंडस्ट्री से दूर रही हैं। मगर, अब एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' के जरिए कमबैक कर रही हैं।

विज्ञापन


करीब सात साल बाद देसी गर्ल करेंगी कमबैक
प्रियंका चोपड़ा करीब सात साल बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लौट रही हैं। इस पर उनके फैंस बेहद खुश हैं। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में दस्तक देगी। बिटिया के भारतीय सिनेमा में कमबैक पर उनकी मां मधु चोपड़ा ने खुशी जताई है। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि वे भी प्रियंका के फैंस की तरह बेहद उत्साहित हैं।

मधु चोपड़ा बोलीं- 'बेहद उत्साहित हूं'
सात साल बाद प्रियंका चोपड़ा जोनास की इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी के बारे में बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, 'इतने लंबे ब्रेक के बाद प्रियंका के इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में आने को लेकर मैं उतनी ही एक्साइटेड हूं जितना आप सब हैं। मुझे लगता है कि हम सभी मिस्टर राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में उन्हें देखने का इंतजार कर रहे हैं। मैं सच में खुश हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं'।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

भारी-भरकम है फिल्म का बजट
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म  'वाराणसी' 07 अप्रैल, 2027 को रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 1300 करोड़ रुपये है। प्रियंका के अलावा सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें