करीना कपूर-मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
ब्लैक आउटफिट में मलाइका अरोड़ा का बिंदास लुक
एक दिन पहले यानी शनिवार को मलाइका अरोड़ा ब्लैक आउटफिट में नजर आई थीं। पहली बार में उन्हें देख कोई भी यही समझेगा की मलाइका ने सेम वही ड्रेस पहन रखी है, जो आज के इवेंट में करीना कपूर पहनकर पहुंची हैं। हालांकि, यह सच्चाई नहीं है। दोनों का कलर और डिजाइन बेशक एक जैसे लग रहे हैं, मगर गौर करने पर पता चलेगा कि दोनों के गले के डिजाइन की बनावट में अंतर है। मलाइका की ड्रेस अलग है और करीना कपूर की अलग।
करीना और सैफ की जोड़ी पर नेटिजन्स ने लुटाया प्यार
करीना कपूर और सैफ अली खान के वायरल वीडियो पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी पर नेटिजन्स प्यार लुटा रहे हैं। कोई इन्हें परफेक्ट कपल कह रहा है तो कोई अपनी फेवरेट जोड़ी बता रहा है। सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'कर्तव्य' का आधिकारिक एलान हुआ है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा वे 'हम हिंदुस्तानी' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी झोली में 'हैवान' भी है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे।