पार्टी में आए कई सितारे
वैभवी के जन्मदिन की पार्टी में कई बड़े सितारे शामिल हुए। रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर, रणवीर सिंह, मीरा कपूर, अर्जुन कपूर जैसे सितारे शामिल हुए। इस दौरान सभी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। यह पार्टी एक छोटे रेड कार्पेट इवेंट जैसी लग रही थी।
वैभवी मर्चेंट के बारे में
वैभवी मर्चेंट एक प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर हैं, जो अपनी शानदार और रचनात्मक कोरियोग्राफी के लिए जानी जाती हैं। खासकर उन्हें 'हम दिल दे चुके सनम' (ढोली तारो) और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (ढिंढोरा बाजे रे) जैसे गानों के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं, वह एक डांसर, कोरियोग्राफर और जज हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मैसा’ में नए अवतार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म की पहली झलक