साउथ इंडियन अभिनेता मंचला सूर्यनारायण (Manchala Suryanarayana) के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। सूर्यनारायण ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शनिवार को हैदराबाद में उन्होंने आखिरी सांस ली। सूर्यनारायण की उम्र 72 वर्ष थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यनारायण को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस बीच ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूर्यनारायण ने न सिर्फ फिल्मों बल्कि कई टीवी शोज और थिएटर्स से अपना नाम बनाया था।
वैसे तो अपने करियर में सूर्यनारायण ने कई टीवी शोज में बेहतरीन प्रदर्शन किया । लेकिन वेडीनम्मा और रामा चक्कानी सीता में उनके अहम किरदार को भूला नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया पर उनके सहकलाकार समेत उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।