फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार ‘वध 2’ के लिए रहा निराशाजनक, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के बीच दिखी टक्कर; जानें कितना रहा कलेक्शन

Thu, 12 Feb 2026 08:27 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: ‘वध 2’, ‘भाबी जी घर पर हैं’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इनमें से कौन सी फिल्म दर्शकों काे ज्यादा पसंद आ रही है। किसका कलेक्शन बुधवार को सबसे ज्यादा रहा? जानिए।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘वध 2’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। वहीं कई हफ्तों से ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ थिएटर में मौजूद हैं। इन फिल्मों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहा? कौन सी फिल्म कलेक्शन की दौड़ में सबसे आगे रही? जानिए।

विज्ञापन


 

वध 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@imsanjaimishra

बुधवार को ‘वध 2’ ने की कितनी कमाई? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने छठे दिन सिर्फ 30 लाख रुपये कमाए हैं। पांचवें दिन भी इसने 35 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.3 करोड़ रुपये हो चुका है। मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्म ‘वध 2’ में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।  

फिल्म 'भाबी जी घर पर हैं' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘भाबी जी घर पर हैं’ की भी लाखों में सिमटी कमाई
फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ की कमाई भी बुधवार को लाखों में सिमट कर रह गई। फिल्म ने बुधवार को सिर्फ 11 लाख रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को इसने 15 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 1.26 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म पॉपुलर सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ पर बनी है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। 
 

मर्दानी 3 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मर्दानी 3’ ने तेरहवें दिन कितना कलेक्शन किया? 
फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने तेरहवें दिन यानी बुधवार को 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि मंगलवार को इसने 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 39.80 करोड़ रुपये हो चुका है। रानी मुखर्जी की यह फिल्म भी धीमी गति से कलेक्शन कर रही है। 
विज्ञापन

बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बुधवार को ‘बॉर्डर 2’ कलेक्शन की दौड़ में आगे
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में 20 दिन हो चुके हैं। बुधवार को इसने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि मंगलवार को यह फिल्म 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 316 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। फिल्म वीक डेज पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है लेकिन वीकएंड पर जमकर नोट छाप रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें