राजीव अरोड़ा का पोस्ट
राजीव अरोड़ा, जिन्हें जानी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में पंजाबी में लिखा, 'नी दुनियां आ मेरे कोल आ, नी जादू दस्सां तैनु, स्वा सत साल बाद मिलेया, मेरा मुर्शाद आ मैनु।' दरअसल, ये पोस्ट राजीव अरोड़ा (जानी) ने अरिजीत सिंह के साथ बिताए समय और उनकी मेहनत की तारीफ में किया है।
कौन हैं जानी?
राजीव अरोड़ा, जिन्हें पेशेवर रूप से जानी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय गीतकार और संगीतकार हैं, जो पंजाबी और हिंदी भाषा के गीतों से जुड़े हैं। उनके प्रसिद्ध गाने- 'नाह', 'क्या बात आई', 'पछताओगे', 'फिलहाल', 'तितलियां', 'बारिश की जाए' और 'फिलहाल 2 मोहब्बत' हैं।
यह भी पढें: 'द ममी 4' की रिलीज डेट की हुई घोषणा, 20 साल बाद साथ दिखेंगे ब्रेंडन फ्रेजर और राहेल वीज