रंजीत तिवारी निर्देशित फिल्म बेलबॉटम 80 के दशक की दिलचस्प कहानी है जिसमें अक्षय और वाणी के किरदार कुछ सत्य घटनाओं पर आधारित कहानी को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। अक्षय कुमार ऐसी ही एक फिल्म एक्शन रीप्ले में ऐश्वर्या राय के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। फिल्म में अक्षय देश के एक गुमनाम नायक की कहानी कहते दिखेंगे। इस कहानी को असीम अरोरा और परवेज शेख ने लिखा है।
लॉकडाउन के बाद के इस पहले बड़े एलान के बारे में वाणी कपूर कहती हैं, “अक्षय के साथ स्क्रीन साझा करने की मुझे काफी खुशी हो रही है। मैं फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी के साथ जुड़कर भी बिल्कुल घर जैसा महसूस कर रही हूं।” फिल्म के निर्देशक रंजीत के मुताबिक वाणी फिल्म में जो किरदार करने जा रही हैं वह काफी खुराफाती किस्म का किरदार है। फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इसकी रिलीज अगले साल 2 अप्रैल की तय की गई है।