हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन के साथ फिल्म वॉर में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लोगों को प्रभावित कर चुकीं अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी अगली फिल्म में खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। वाणी और अक्षय की एक फोटो भी फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को जारी की है जिसमें वाणी बिंदास तरीके से अक्षय के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। हालांकि, काम पर जाने के लिए अक्षय ने हाल ही में दो गज की दूरी वाला एक विज्ञापन भी शूट किया है।