फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-वाणी अगले हफ्ते शूट करेंगे शमशेरा का रोमांटिक सॉन्ग, नजर आएगी जबरदस्त केमिस्ट्री

Sat, 07 Sep 2019 02:32 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ranbir kapoor and vaani kapoor - फोटो : file photo
विज्ञापन
निर्देशक करण मल्होत्रा की फिल्म शमशेरा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त, वाणी कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यहां मुंबई की फिल्म सिटी में करोड़ों रुपए का एक भव्य सेट का निर्माण किया गया है। जहां रणबीर और वाणी फिल्म के एक रोमांटिक सॉन्ग की प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं।  
विज्ञापन


रणबीर और वाणी ने पिछले महीने लद्दाख में फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग पूरी की है। जहां से आने के बाद दोनों ने मुंबई के फिल्म सिटी में तैयार हुए आलीशान सेट पर एक डांस नंबर की प्रैक्टिस शुरू की। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार फिल्म सिटी में विशाल डांस सेट का निर्माण किया गया जहां पर भव्य डांस सीक्वेंस शूट किया जाएगा। सेट के निर्माण में 18वीं शताब्दी का टच दिया गया है।  सॉन्ग में शास्त्रीय संगीत और लोकगीत को उस समय के समकालीन आंदोलनों से जोड़ गया है। यह सॉन्ग रणबीर कपूर और वाणी कपूर पर फिल्माया जाएगा जिसे वैभव मर्चेंट, गणेश आचार्य या फिर सरोज खान में से कोई एक कोरियोग्राफ कर सकता है।

फिल्म की कहानी 18वीं शताब्दी के इर्द-गिर्द घूमती है जहां क्रांतिकारी देश की आजादी के लिए अंग्रेजो से लोहा ले रहे हैं। अंग्रेज इन क्रांतिकारियो का दमन  करने के लिए इन्हें डाकू और लूटेरा घोषित कर देते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर शमशेरा का रोल प्ले कर रहे हैं जो इन क्रांतिकारियों की अगुवाई करता है।  वहीं वाणी एक मुजरेवाली का किरदार प्ले कर रही हैं। वह एक गांव से दूसरे गांव अपने डांस परफॉर्मेंस के लिए घूमती है। ऐसी ही एक समारोह में उसकी मुलाकात शमशेरा से होती है। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें