फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: प्रेग्नेंसी का पता चलने पर नीना गुप्ता ने सबसे पहले विवियन रिचर्ड्स को किया था फोन, कही थी यह बात

Wed, 23 Nov 2022 12:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नीना गुप्ता अक्सर अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बातचीत करती नजर आती हैं। वह कई बार यह बात बोल चुकी हैं कि बिना शादी बच्चे को जन्म देने का उनका फैसला बिल्कुल भी आसान नहीं था।
विज्ञापन
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीना गुप्ता इन दिनों फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही हैं। फिल्मों से अलग नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। गौरतलब है कि एक वक्त पर उनका अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ खूब चर्चा में रहा। बेशक नीना ने विवियन से विवाह नहीं किया, लेकिन वह उनके बच्चे की मां बनीं। बता दें कि मसाबा नीना गुप्ता और विवियन की बेटी हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने उस पल को याद किया, जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला। 

विज्ञापन

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने शालीन-टीना और सुंबुल के बीच लगाई आग, सुबह-सुबह घर में हुई महाभारत

आसान नहीं था फैसला
नीना गुप्ता अक्सर अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बातचीत करती नजर आती हैं। वह कई बार यह बात बोल चुकी हैं कि बिना शादी बच्चे को जन्म देने का उनका फैसला बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने हाल ही में वह किस्सा बताया, जब उन्होंने अपने पार्टनर विवियन रिचर्ड्स को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। नीना गुप्ता ने कहा, 'प्रेग्नेंसी का पता चलने के बाद ऐसा नहीं था कि मैं खुशी से गदगद थी। मैं खुश थी, क्योंकि मैं उनसे प्यार करती थी। मैंने उन्हें तुरंत फोन किया और पूछा कि 'अगर तुम नहीं चाहोगे तो मैं इस बच्चे को जन्म नहीं दूंगी।' उन्होंने कहा कहा, 'इस बच्चे को जन्म दो, मुझे अच्छा लगेगा।' 
विज्ञापन

Bollywood Actors: करोड़ों में फीस लेने का बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हुए ये सितारे, मेकर्स का बर्बाद किया पैसा
विज्ञापन


नहीं सुनी किसी की बात
नीना गुप्ता ने आगे कहा, 'सभी ने मुझसे कहा था, 'नहीं, तुम अकेले कैसे कर सकती हो?' नीना ने आगे कहा, 'विवियन पहले से शादीशुदा थे। मैं उनसे शादी करके एंटीगुआ रहने नहीं जा सकती थी। लेकिन, क्या होता है कि जवानी में आप अंधे होते हैं। जब आप प्यार में होते हैं तो किसी की नहीं सुनते। कोई भी बच्चा अपने माता-पिता की बात नहीं सुनता, मैं भी ऐसी ही थी।' नीना गुप्ता ने यह भी बताया कि शुरुआत में उनके इस फैसले का सभी ने विरोध किया। हालांकि, बाद में उनके पिता ने उनका साथ दिया।
Fahad Mustafa: पाक अभिनेता को गोविंदा के पैर छूना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, ट्रोल हुए फहाद मुस्तफा

जयपुर में हुई थी मुलाकात
बता दें कि नीना गुप्ता से विवियन रिचर्ड्स की मुलाकात जयपुर में हुई थी। उस वक्त वह विनोद खन्ना के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। जयपुर की महारानी ने फिल्म की स्टारकास्ट और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को डिनर पर बुलाया था। यहीं पर पहली बार नीना और विवियन मिले। बता दें कि दोनों की बेटी मसाबा एक मशहूर फैशन डिजाइनर है। नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'बधाई हो' के बाद वह लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। 'ऊंचाई' के बाद वह जल्द ही फिल्म 'वध' में नजर आने वाली हैं। इसमें वह संजय मिश्रा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
Kartik Aaryan Birthday: सारा अली खान ने खास अंदाज में कार्तिक आर्यन को किया बर्थडे विश, पोस्ट में लिखी यह बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें