फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: सोशल मीडिया पर उठी फिल्म 'यूटी 69' के बायकॉट की मांग, राज कुंद्रा ने दी यह प्रतिक्रिया

Sat, 28 Oct 2023 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि राज कुंद्रा बिजनेसमैन हैं। मगर अब वह भी अपनी पत्नी के नक्शेकदम पर चलने को तैयार हैं। अपनी आगामी फिल्म को सोशल मीडिया पर मिल रहीं नफरती टिप्पणियों पर राज कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी अब फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह अपनी डेब्यू फिल्म 'यूटी 69' को लेकर चर्चा में हैं। इसका ट्रेलर जारी हो चुका है और फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा छिड़ी है। एक तरफ कुछ लोग राज कुंद्रा के इंडस्ट्री में आने के फैसले का स्वागत कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स उनकी फिल्म के 'बायकॉट' की मांग कर रहे हैं। अपनी फिल्म के 'बायकॉट' की बात पर अब राज कुंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


बायकॉट की मांग पर दी सफाई
बता दें कि राज कुंद्रा बिजनेसमैन हैं। मगर अब वह भी अपनी पत्नी के नक्शेकदम पर चलने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आगामी फिल्म को मिल रहीं नफरती टिप्पणियों पर राज कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट कर 'यूटी 69' के बायकॉट की मांग की। यूजर ने लिखा, 'इस शख्स ने जिस तरह महिलाओं कि गरिमा का अपमान किया है, उनकी फिल्म पर बैन लगना चाहिए। इस फिल्म को बायकॉट किया जाए'।
Kamal Haasan: कमल हासन से इस बात पर नाराज हो गए थे मनमोहन देसाई, बिग बी को लेकर कही थी ये बात
विज्ञापन


मीडिया पर मढ़ा आरोप
इस पोस्ट पर जैसे ही राज कुंद्रा का ध्यान गया तो उन्होंने इसे रिशेयर करते हुए जवाब लिखा। कुंद्रा का कहना है कि उनके प्रति यह नफरत मीडिया द्वारा फैलाई गई है। राज कुंद्रा ने लिखा, 'मैम प्लीज, ऐसी एक भी महिला का नाम बताएं, जो आपके दावों को सही साबित कर सके। दूसरों पर पत्थर उछालना आसान है, लेकिन प्लीज सबूत के साथ कोई बयान दें। ईश्वर आप पर कृपा करें। यह नफरत मीडिया की फैलाई हुई है'।
विज्ञापन



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'यूटी 69' तीन नवंबर को रिलीज होगी। बता दें कि अपने पति के इंडस्ट्री में कदम रखने पर शिल्पा शेट्टी भी खूब सपोर्ट कर रही हैं। एक मीडिया बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने खुलासा किया था कि शुरुआत में शिल्पा शेट्टी एक्टिंग की दुनिया में उनकी एंट्री को लेकर आशंकित थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अप्रूवल दे दिया। जब राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को भरोसा दिला दिया तब से वह अपने पति को पूरा सपोर्ट कर रही हैं।
Radhika Madan: बॉडी शेमिंग से कई बार जूझ चुकीं सजनी शिंदे की यह एक्ट्रेस, बोलीं- लोगों का काम है कहना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें