फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उषा उत्थुप ने ममता बनर्जी पर कसा तंज? ‘दीदी’ गाने कंट्रोवर्सी पर अब गायिका ने तोड़ी चुप्पी, जानें पूरा मामला

Thu, 14 May 2026 08:26 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Usha Uthup: सिंगर उषा उत्थुप का एक वीडियो वायरल है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। जानिए अब उषा उत्थुप ने पूरे मामले पर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
उषा उत्थुप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज गायिका उषा उत्थुप इन दिनों एक गाने को लेकर चर्चाओं में हैं। ये गाना उन्होंने अपने एक लाइव शो के दौरान परफॉर्मेंस देते हुए गाया। गाने का शीर्षक है ‘दीदी’, यह अरबी धुन पर तैयार एक गीत है। सोशल मीडिया पर उषा उत्थुप का इस गाने को गाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद, लोगों का कहना है कि ये इस गाने के बोल पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्मंत्री ममता बनर्जी पर निशाना हैं। अब उषा उत्थुप ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है और इस गाने के पीछे की सच्चाई बताई है।

वायरल वीडियो के बाद उषा उत्थुप पर लगे थे ये आरोप

विज्ञापन

बीते दिनों एक सोशल मीडिया यूजर ने एक लाइव परफॉर्मेंस से उषा उत्थुप का बंगाली गीत ‘दीदी’ गाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। यूजर ने आरोप लगाया कि उषा ममता बनर्जी पर निशाना साध रही थीं। क्योंकि ममता बनर्जी को दीदी कहा जाता है।

यूजर ने लिखा, ‘दीदी के बंगाल छोड़ने के जश्न में उषा उत्थुप ने 'दीदी गो' गाकर मस्ती की। यह याद रखना चाहिए कि टीएमसी शासन के दौरान उनके शोज के लिए कथित तौर पर उनसे कमीशन की मांग की गई थी, जिसके कारण वे परेशान हुईं और मुंबई चली गईं। अब वे वापस लौट आई हैं।’
विज्ञापन

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

उषा उथुप - फोटो : ANI

उषा उत्थुप ने दिया स्पष्टीकरण
अब मामला बढ़ने पर सिंगर खुद सामने आई हैं और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया साझा की है। उषा उत्थुप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने वायरल वीडियो में किसी भी राजनीतिक अर्थ से साफ इनकार किया है।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर मेरे बारे में एक पोस्ट वायरल हो रही है। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि उस पोस्ट में कही गई कई बातें गलत और भ्रामक हैं। विवादित गीत एक बंगाली गीत है, जिसे कई साल पहले लिखा गया था और यह एक अरबी धुन से प्रेरित है।

मैं इसे दो दशकों से अधिक समय से लगातार अपने शोज में गा रही हूं। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं 1976 से कोलकाता में रह रही हूं और तब से मैंने कोलकाता नहीं छोड़ा और मुंबई नहीं गई। कोलकाता हमेशा से मेरा घर रहा है और मैं इस शहर और यहां के लोगों के प्रति अपार प्रेम के साथ यहीं रहती और काम करती हूं।’
 


 

मुझे विवादों में न घसीटें
उषा उत्थुप ने आगे वायरल पोस्ट के बारे में भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उस पोस्ट में की जा रहीं बातें, प्रतिक्रियाएं और कमेंट्स या जो भी बातें हैं वो मेरी नहीं हैं। मैं उनसे किसी भी तरह से संबंधित नहीं हूं और न ही उनकी कोई जिम्मेदारी लेती हूं। कृपया मुझे बेवजह उन विवादों में न घसीटें जिनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें