फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishnavataram Vs Ek Din: लाखों में गिरी 'कृष्णावतारम' की कमाई, ‘एक दिन’ की हालत बदतर; जानें बुधवार का कलेक्शन

Wed, 13 May 2026 10:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krishnavataram Vs Ek Din Box Office Collection: 'कृष्णावतारम' और 'एक दिन' फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों मेंं लगी हुई है। जानिए बुधवार को दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सिनेमाघरों में कई बेहतरीन फिल्में लगी हुई हैं। इनमें ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ और 'एक दिन' फिल्म भी शामिल हैं। ‘कृष्णावतारम’ 7 मई को रिलीज हुई थी, जबकि ‘एक’ दिन फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में लग गई थी। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने आज सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X

‘कृष्णावतारम’ का शुरुआती कलेक्शन
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने 42 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। फिल्म ने मंगलवार को 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ये भी पढ़ें- 'डबल डेट' पर निकले नेहा धूपिया और अंगद बेदी! हर्ष-भारती और करण-तेजस्वी सहित ये सेलेब्स भी दिखे; क्या है चक्कर?

सेकनिक के मुताबिक आज यानी बुधवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 84 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.41 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म 'एक दिन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की हालत बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब है। इस फिल्म की कमाई शुरू से ही कम रही है। फिल्म ने मंगलवार को 3 लाख की कमाई की थी। आज बुधवार का कलेक्शन फिलहाल सामने नहीं आया है। फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी। इसके बाद से इसका भारत में टोटल नेट कलेक्शन 4.28 करोड़ का हो गया है। 

 
विज्ञापन

राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

थिएटर्स में लगी हैं कई फिल्में 
इन फिल्मों के अलावा कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों अच्छा कलेक्शन कर रही है। दोनों फिल्में साथ ही रिलीज हुई थी। ‘राजा शिवाजी’ का टोटल नेट कलेक्शन 74.45 करोड़ का हो गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें