फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चौथी शादी कब करेंगे?’ KBC 18 में हुई आमिर खान की एंट्री, रिलीज हुए प्रोमो पर यूजर्स ने किया एक्टर को ट्रोल

Sun, 09 Aug 2026 08:46 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan: KBC 18 के नए प्रोमो में एक्टर आमिर खान नजर आए। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस ने ऐसा सवाल उठा दिया, जो अब चर्चाओं का विषय बन गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
आमिर खान और सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ में नजर आने वाले हैं। इस शो में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा भी दिखाई देंगे। ये तीनों अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन करेंगे, जो 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

लेकिन इस बीच फैंस का ध्यान किसी और चीज पर चला गया है। सोशल मीडिया पर लोग आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

आमिर ने पूछा बिग बी से सवाल 

विज्ञापन

KBC 18 के नए प्रोमो में आमिर खान, अमिताभ बच्चन से शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ के बारे में सवाल पूछते नजर आते हैं। आमिर कहते हैं, ‘आपने प्रोमो में कहा है ‘सोचना पड़ेगा’, तो क्या सोचना पड़ेगा?’

इस पर अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में जवाब देते हैं कि इस बार शो आसान नहीं होगा और कंटेस्टेंट्स को दिमाग लगाना पड़ेगा। आमिर भी हंसते हुए कहते हैं, ‘सोचना पड़ेगा सर… वाकई सोचना पड़ेगा।’

फैंस ने किया ट्रोल 
जहां यह बातचीत लोगों को पसंद आ रही है, वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में आमिर की पर्सनल लाइफ पर मजाक करना शुरू कर दिया।

कुछ लोगों ने लिखा, ‘इनसे पूछो चौथी शादी कब करेंगे?’ तो किसी ने कहा, ‘क्या ये यहां अपनी शादियों की बात करने आए हैं?’ वहीं कुछ लोगों ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि आमिर को अपनी शादी के बारे में भी ‘सोचना पड़ेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान की तीसरी शादी
आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह शादी मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर एक छोटे और निजी समारोह में हुई थी। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी और इसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जश्न मनाया। यह आमिर खान की तीसरी शादी है।

ये भी पढ़ें- Sohail Khan Party: सोहेल खान ने रखी 'अलायंस' की सक्सेस पार्टी; भाईजान सलमान ने जमाया रंग; ये सेलेब्स भी पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें