फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल में नए लुक पर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, क्या मॉडल जीजी हदीद को किया कॉपी?

Sun, 17 May 2026 03:33 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Urvashi Rautela Trolling: इन दिनों उर्वशी रौतेला कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आ रही हैं। पिछले दिनों उनका एक गाउन लुक काफी चर्चा में रहा। शनिवार को भी एक खूबसूरत साड़ी पहने वह कान फेस्टिवल में शामिल हुईं। इसी अटायर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला और जीजी हदीद का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्वशी रौतेला ने शनिवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह आइवरी गोल्ड साड़ी पहने नजर आईं। साड़ी में उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आई लेकिन इसी वजह से वह ट्रोल भी हुईं। दरअसल, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि उर्वशी ने इंटरनेशनल मॉडल जीजी हदीद का लुक कॉपी किया है। क्या सच में ऐसा है, जानिए? 

विज्ञापन


उर्वशी की साड़ी की तुलना जीजी हदीद की ड्रेस से क्यों हुई? 
कान फिल्म फेस्टिवल में शनिवार रात भारतीय पारंपरिक परिधान यानी साड़ी में उर्वशी रौतेला नजर आईं। वह आइवरी गोल्ड साड़ी में उर्वशी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। पैपराजी को भी वह पोज देती नजर आईं। उर्वशी की साड़ी देखकर कुछ फैंस को लगा कि यह वही साड़ी है जो इंटरनेशनल मॉडल जीजी हदीद ने नीता मुकेश अंबानी के कल्चर सेंटर के एक इवेंट में पहनी थी। पहली नजर में उर्वशी और जीजी हदीद की साड़ी एक-जैसी लगती है लेकिन थोड़ा फर्क भी महसूस होता है।


फेयरी लुक में भी दिखी थीं उर्वशी
उर्वशी रौतेला चाहे इस वक्त ट्रोल हाे रही हों लेकिन पिछले दिनों उनका लुक काफी चर्चा में रहा था। उर्वशी का पिछला लुक फेयरी (परी) इंस्पायर्ड था। उनका ज्वेलरी और मेकअप लुक भी काफी हटकर नजर आया था। इस ड्रेस की कीमत भी करोड़ों में बताई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@sylcannes_photography
उर्वशी रौतेला का करियर फ्रंट?  
उर्वशी रौतेला के करियर फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आएंगी। इस सीरीज में लीड रोल में रणदीप हुड्डा हैं। सीरीज में रणदीप ने पुलिस ऑफिसर का रोल किया है, वहीं उर्वशी उनकी पत्नी के रोल में हैं। उर्वशी साउथ की फिल्मों में भी अभिनय करने लगी हैं, पिछले साल वह कुछ चर्चित साउथ फिल्मों में नजर आई थीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें