फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत को किया याद, बताया उन्हें किस बात ने दी सबसे ज्यादा खुशी

Sun, 17 May 2026 03:32 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi Remembers Mother Shaukat Azmi: शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत आजमी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। शबाना की इस पोस्ट पर अनिल कपूर के अलावा कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
शबाना और शौकत आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत मां शौकत आजमी की याद में एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि उनकी मां को किस बात से सबसे ज्यादा खुशी मिलती थी।

विज्ञापन

शबाना ने किया मां को याद
शबाना ने अपनी मां शौकत आजमी की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में शौकत ब्लैक और ऑफ गोल्डन साड़ी में मुस्कुराते नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ शबाना ने बताया कि उनकी मां को किस बात से सबसे ज्यादा खुशी मलती थी।

शौकत को किस बात से मिलती थी सबसे ज्यादा खुशी
मां की इस प्यारी तस्वीर के साथ शबाना ने बताया कि जब उन्होंने अपनी मां के आखिरी दिनों में उनसे पूछा कि उनके जीवन में उन्हें किस बात से सबसे ज्यादा खुशी मिली है। शबाना की इस बात पर उनकी मां शौकत आजमी ने जवाब दिया 'अभिनय'। शबाना ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा जवाब भी यही है।'

सेलेब्स के कमेंट्स
शबाना आजमी की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। इस पोस्ट पर अभिनेता अनिल कपूर ने कमेंट किया, 'उन्हें बहुत याद करता हूं, मैं बिल्कुल भी नहीं बदला।', गायिका इला अरुण ने लिखा, 'क्या ही इंसान थी वो, मुझे उनके लिए बहुत दुख है', अदिति राव हैदरी और दिव्या दत्ता ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
 
विज्ञापन

कौन थीं शौकत आजमी
दिग्गज अभिनेत्री शौकत आजमी रंगमंच और फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उन्हें फिल्म 'गरम हवा' और 'उमराव जान' के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। शौकत मशहूर उर्दू शायर और गीतकार कैफी आजमी की पत्नी थीं। शौकत, शबाना आजमी और सिनेमैटोग्राफर बाबा आजमी की मां थीं। 

यह भी पढ़ें: कौन हैं सितारा घट्टामनेनी? सुपरस्टार की लाडली; 11 साल की उम्र में कमाए करोड़ों...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें