फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला ने फिर थपथपाई अपनी पीठ, इस कामयाबी के लिए अदा किया फैंस का शुक्रिया

Sat, 18 Oct 2025 02:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Urvashi Rautela Songs: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कई बार तो वे अपनी तारीफ में ऐसे दावे कर चुकी हैं जिन्हें लेकर ट्रोल हुई हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी एक सफलता फैंस से शेयर की है।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली का त्योहार है। इंडस्ट्री में पार्टी और सेलिब्रेशन का दौर जारी है। हाल ही में उर्वशी रौतेला भी एक दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। उनका दावा है कि इस दौरान उन्हें अपनी एक बड़ी सफलता के बारे में मालूम चला और इसे उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। उर्वशी का दावा है कि उनके तीन चर्चित गाने एक-एक बिलियन व्यूज के करीब पहुंच गए हैं। दिलचस्प बात है कि यह सफलता हासिल करने वाली वह पहली और सबसे कम उम्र की भारतीय अभिनेत्री हैं।

विज्ञापन


तीन गानों ने बनाया रिकॉर्ड
उर्वशी रौतेला ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में अपनी स्टनिंग और स्टाइलिश फोटोज शेयर की है। इसके साथ लिखा लंबा नोट गौर करने लायक है। उर्वशी ने लिखा है, 'पहली और सबसे कम उम्र की भारतीय अभिनेत्री, जिसके तीन गाने अलग-अलग एक अरब व्यूज के करीब पहुचे हैं। यानी YouTube पर कुल मिलाकर लगभग तीन अरब व्यूज हासिल हुए हैं। यह गाने हैं, 'सनम रे', 'हुआ है आज' और 'लवडोज'।

 

उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- 'दिवाली पार्टी में मिली खूबसूरत न्यूज'
उर्वशी ने आगे लिखा है, 'आप सभी को यह बताते हुए मुझे बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। मुझे यह खूबसूरत न्यूज एक दिवाली पार्टी में पता चली। सच कहूं तो यह अभी भी काल्पनिक लग रहा है। आप सभी के प्रति मैं शुक्रगुजार हूं। मेरे कमाल के फैंस और शुभचिंतक, उन सभी के लिए जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और मेरा उत्साह बढ़ाया, सभी का शुक्रिया। आपको अंदाजा भी नहीं है कि मेरे दिल में आप सभी के लिए कितना प्यार है'। 
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने दीं बधाई
इसी के साथ उर्वशी ने फैंस को धनतेरस और दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं। मां लक्ष्मी आप और आपके परिवार पर समृद्धि, प्यार और रोशनी की बौछार करे। उर्वशी की इस सफलता पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि उर्वशी के यह तीनों ही गाने काफी चर्चित रहे हैं। हालांकि, तीनों को एक-एक बिलियन व्यूज अब तक तो नहीं मिले हैं, मगर 'सनम रे' गाना इस संख्या के करीब जरूर है। बाकी दोनों गानों को भी यूट्यूब पर अच्छे-खासे व्यूज मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें