फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: ऋषभ पंत से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर आग बबूला हुईं उर्वशी, बोलीं- आपको सिर्फ टीआरपी चाहिए

Sat, 25 Mar 2023 04:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक रिपोर्टर को उर्वशी से सवाल करते देखा जा सकता है और सवाल ऋषभ पंत से जुड़ा है।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्वशी रौतेला अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, उनके चर्चा में रहने की वजह उनके काम और अभिनय से ज्यादा क्रिकेटर ऋषभ पंत होते हैं। आए दिन उनका नाम ऋषभ से जोड़ा जाता है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस कहीं जाती हैं तो अक्सर उनसे ऋषभ पंत का नाम लेकर सवाल जरूर पूछा जाता है। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मगर, इस बार उर्वशी अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाईं।

विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: जैकलीन के नाम सुकेश की इश्क वाली एक और चिट्ठी, लिखा- मेरी बोम्मा, मैं तुम्हारी एनर्जी...

वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक रिपोर्टर को उर्वशी से सवाल करते देखा जा सकता है, लेकिन सवाल ऋषभ पंत से जुड़ा है। सवाल को सुनते है उर्वशी के तेवर बदल गए। सवाल पर एक्ट्रेस काफी असहज हो गईं। वीडियो में यह देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, आखिर में उर्वशी बिना जवाब दिए रिपोर्टर के हाथ जोड़कर वहां से चली गईं।
विज्ञापन

Anushka Sharma: मिसेज कोहली पुकारे जाने पर अनुष्का ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मेरे कान बज रहे हैं'
विज्ञापन


नहीं दिया कोई जवाब
दरअसल, रिपोर्टर ने एक्ट्रेस से पूछा, 'आपने ऋषभ पंत की सलामती के लिए दुआ की थी...' रिपोर्टर का सवाल पूरा भी नहीं हुआ कि उर्वशी ने कह दिया, 'आपको क्या चाहिए?' इसके बाद रिपोर्टर ने कहा कि 'आपने इंस्टाग्राम पर काफी पोस्ट किए थे, उसी संबंध में मेरा सवाल है।' इस पर उर्वशी ने कहा, 'आपको चाहिए टीआरपी, टीआरपी, टीआरपी...और यह मैं होने नहीं दूंगी।'

यह था मामला
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले क्रिकेटर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। इस दौरान उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कभी उर्वशी रौतेला ने मुंबई में एडमिट ऋषभ पंत के हॉस्पिटल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो कभी क्रिकेटर की सलमाती की दुआ मांगते हुए पोस्ट साझा की। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से क्रिकेटर का नाम नहीं लिखा था, लेकिन यूजर्स ने उनकी पोस्ट को पंत से जोड़कर देखा था। 
Bollywood : चाय के दीवाने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, मजे से लेते हैं गरमा-गरम चाय की चुस्कियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें