उर्वशी रौतेला का वीडियो
उर्वशी रौतेला ने आज इंस्टाग्राम पर मोनाको से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। इस वीडियो के ऊपर लिखा है - 'छुट्टियां मोनाको में...'। उर्वशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नेटिजेंस उर्वशी के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
यूजर्स के रिएक्शन
उर्वशी के इस वीडियो पर कई यूजर्स अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप डांस में माहिर हैं', एक और यूजर ने लिखा, ' उर्वशी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि अनुग्रह का एक राजवंश है।', एक और यूजर ने लिखा, 'मोनाको में गाउन पहनकर पूल किनारे डांस करने वाली पहली अभिनेत्री', एक और यूजर ने लिखा, 'आज की सबसे अच्छी पोस्ट'।
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf Box Office: 13वें दिन कैसी रही 'भूल चूक माफ' की कमाई, जानें राजुकमार राव की फिल्म का कलेक्शन